कोई भी काम बड़ा या छोटा नहीं होता उसको मेहनत से किया जाय तो उसमे ही अच्छी कमाई होती है।
इसी चलन के कारण धीरे धीरे ऐसे कार्यों की हर जगह मांग बढ़ रही है जो कोई नहीं करना चाहता है जैसे कड़ियां काम, क्लर काम, इलेक्ट्रीशियन काम , या फिर ऐसे काम जिनकी जरूरत के हिसाब से डिमांड बढ़ती है। अमेरिका जैसे देशों में व्हाइट कॉलर जॉब की वजह से अन्य कामो के लिए अन्य देशों के लोगों को वर्क परमिट दिया जाता है और अच्छी खासी इनकम भी होती है।
पर हर कोई यही चाहता है कि उनके लिए एक बेहतरीन वातानुकूलित ऑफिस हो, कुर्ची हो ओर अच्छा खासा सोफे वाला ऑफिस हो जहां पर बैठ कर अपने आप को मन में लगे की में एक अच्छी खासी नौकरी कर रहा हूं या कर रही हूं।
वर्षो से हमारे यहां फिर दुनिया में अलग अलग कार्य क्षेत्र के लिए अलग अलग कोलर के नाम से कार्य की पहचान होती है।
सबसे पहले व्हाइट कॉलर जॉब हर किसी की चाहत होती है और आज भी उसका चलन ओर समाज में उसकी एक अलग पहचान है। व्हाइट कॉलर जॉब मतलब हमारे समाज में एक अधिकारी जैसा मान ओर सम्मान होता है जिसमें व्यक्ति के पास एक पद होता है जो समाज में समान पाने का जरिया होता है। व्हाइट कॉलर जॉब जितना दिखने में अच्छा उतना ही जिम्मेदारी और दबाव वाला जॉब होता है।
व्हाइट कॉलर के साथ साथ दुनिया में ओर भी जॉब होते है जैसे ब्लैक कॉलर जॉब मतलब ऑयल,रिफाईनरी या रबड़ उद्योग जैसे कार्य करने वालो के लिए ब्लैक कोलर जॉब माना गया है । उसी तरह रिटायरमेंट के बाद जॉब करने वाले जॉब को ग्रे कॉलर जॉब माना जाता है।
जो लोग गोदाम, वेयर हाउस, मैन्युफैक्चरर जैसे उद्योग में काम करने वालों जॉब को ब्लू कॉलर जॉब माना जाता है। जो लोग प्रकृति, पर्यावरण प्रेमी और उन से जुड़े जॉब करते है उनको ग्रीन कॉलर जॉब माना जाता है।
कोविड़ काल के बाद एक नया जॉब चलन में आया जो लोग घर पर बैठ कर काम करते है जिनके लिए ऑफिस की कोई ड्रेस नहीं होती है। वो घर पर बैठे बैठे काम करते है लिहाजा उनके पहनने के लिए कपड़े का कोई नियम नहीं होता लिहाजा इनके लिए नया नाम ओपन कॉलर वाला जॉब माना जाता है।
होटल,ऑफिस में रिचिपनिस्ट और पुस्तकालय जैसे जगह पर काम करने वालों को पिंक कॉलर जॉब माना जाता है।
इसके अलावा भी ऐसे जॉब जो दुनिया के अन्य देशों में कानूनन मान्य है पर हमारे देश में ना मान्य है ओर ना होने चाहिए ऐसे जॉब वालो को स्कारलेट जॉब करने वाला माना जाता है।
और भी देशों में और भी कॉलर जॉब होंगे।
कार्य केसा भी हो हर काम बडा होता है बस उसको मन से किया जाए तो उसमें भी अच्छी खासी इनकम कर सकते है बदले की में दूसरों की चॉइस वाला काम करे।