cricket लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
cricket लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 30 अप्रैल 2025

हर कोई मा बाप चाहता है की बच्चा वैभव जैसा बने।

हर कोई मा बाप चाहता है की मेरा बच्चा भी ऐसा ही खिलाड़ी बने जब से वैभव चर्चा में है। पर इस सफलता के लिए वैभव के मा बाप ने अपनी सुख सुविधा का भी त्याग किया, मुश्किल हालात का सामना किया है, हार नहीं मानी। तभी सफलता मिली है। 
मा बाप जब सपना देखते है तो उसे पूरा करने के लिए अपने सुख दुख की परवाह किए बगैर बस उनकी एक ही तमन्ना होती है की उनकी संतान आगे बढ़े, अपना नाम करे, समाज का नाम करे ओर देश में नाम करे।

इस सफलता के पीछे वर्षो की मेहनत ओर अथक प्रयास होते है एक तरह से टीम बनाकर। 

आज वैभव चमक रहा है तो निश्चित ही उनके मात पिता की मेहनत ओर हौसला की वजह है। वैभव की कड़ी मेहनत ओर अपने पर भरोसा रखने के कारण ही ये नायाब हीरा देश को ओर आगे लेकर जाएगा। 

गुरुवार, 31 अगस्त 2023

भाई मैच तो कांटे का होगा।भारत पाकिस्तान। India vs Pakistan

भाई मैच तो कांटे का होगा।भारत पाकिस्तान।

जैसा की क्रिकेट भारत के लिए एक बड़ा खेल और अब बाजार बन चुका है तो अब इस खेल में खेल के साथ साथ आक्रमकता, पैसा और गलेमर्स भी खूब जमकर देखा जा सकता है । 

जी हां दोस्तो जैसा की मेरा पसिंदा खेल भी क्रिकेट ही रहा है और वेसा ही कुछ आप के साथ भी होगा। अब में बात कर रहा हूं दो दिन पूर्व एशिया क्रिकेट कप की और उसमे होने वाले भारत पाकिस्तान मैच की।

एशिया कप करीब 1984 में प्रारम्भ हुआ था ओर इसमें 6 देश भाग लेते है जैसा कि इस कप का बुखार ही कुछ अलग किस्म का होता है क्युकी इसमें दो प्रमुख प्रतिद्वंदी भारत और पाकिस्तान आमने सामने खेलते है ओर कही बार भिडंत भी इस कप में हो चुकी है।

अब तक इस एशिया कप में 7 बार भारत और 6 बार श्री लंका कप जीत चुकी है वहीं पाकिस्तान 2011 के बाद करीब 12 साल से कप जितने के इंतजार में है ओर अबकी बार वो अभी  वर्ल्ड की प्रमुख टीम बनकर खेल रही है।

भारत पाकिस्तान के मैच पर सबकी निगाह होगी और एक तरफ विराट कोहली, रोहित शर्मा है तो दूसरी तरफ बाबर आजम ओर रिजवान जैसे प्लयेर है । एक तरफ बुमराह है तो दूसरी तरफ रउफ है। 
इन सब से इतर एक तरफ भारत किकेट टीम को पसंद करने वाले प्रशसंक है तो दूसरी तरफ पाकिस्तान के टीम के प्रशंसक। भाई मैच तो पूरा गजब का होगा। 

एशिया कप 2010 में दो ऐसे यादगार पल जो अभी भी लोगो को याद होगा।

#गंभीर ओर #कामरान के बीच तीखी बहस।


दरअसल 2010 में पाकिस्तान ने खेलते हुए भारत को 268 का लक्ष्य दिया था ओर भारत ने उसे 7 विकेट पर 271 का लक्ष्य 49.5 ओवर में पा कर जीत गया था और उसमें गंभीर मेन ऑफ मैच रहे थे 83 बोल में 97 ठोके थे और तब ब्रेक में पाकिस्तान के विकेटकीपर कामरान अकमल के साथ गंभीर की गजब गर्मागर्म बहस हुई थी।

#हरभजन ओर #शोएब अख्तर।

इसी मैच में हरभजन ने शोएब अख्तर के 47 ओवर में उनकी गेंद पर जबरदस्त छक्का मार दिया तो दोनों के बीस बहस होने लगी ओर फिर हरभजन ने मोहमद अमीर कि गेंद पर विजय छक्का लगाया और फिर हरभजन अख्तर की तरफ देखने लगे।......

वाकई में जबरदस्त मैच था। अब शनिवार को इंतजार रहेगा। खेल भावना से खेल होगा।

#क्रिकेट #एशिया_कप #भारत #पाकिस्तान #cricket #indiavspakistan #india #AsiaCup2023 #viratkohli #rohitsharma #jadeja

शनिवार, 12 अगस्त 2023

अनुशासन सफलता की कुंजी है।

अनुशासन सफलता की कुंजी है।
आप जो ये तस्वीर देख रहे है ये तस्वीर उन दो महान खेल के खिलाड़ियों की है जिनका अपना एक दौर था । जी हां में बात कर रहा हूं हमारे भारत के सबसे ज्यादा पसंद करने वाले खेल क्रिकेट की और उस खेल के दो महान खिलाड़ी के जीवन के उस भाग की की व्यक्ति को अपने मजबूत समय में किस तरह अनुशासन बनाए रखना होता है।

ये वो दौर था जब मुंबई के स्कूल की एक दोस्त जोड़ी ने घेरुलू क्रिकेट में धमाल करते हुए भारतीय क्रिकेट टीम में प्रवेश लिया था और इस जोड़ी की खूब चर्चा शुरू से रही ।
भारतीय क्रिकेट टीम में खब्बू लेफ्ट बैट्समैन के रूप में विनोद कांबली इस कदर क्रिकेट में खेलने लगे थे कि उन्हें एक समय में क्रिकेट की रन मशीन कहा जाने लगा था और वो देश ओर दुनिया के सब क्रिकेट पिच पर एक साल में एक हजार बना चुके थे और उनका नाम देश ओर दुनिया में होने लगा था उनकी फेन फॉलोइंग भी बढ़ने लगी थी ओर चर्चा के साथ प्रसिद्धि ओर फिर शोक मौज भी बढ़ कर बोलने लगे थे वो धीरे धीरे खेल को भूल अन्य चीजों में चर्चा में आने लगे उनके जीवन ओर खेल में अनुशासन कम होने लगा ओर एक दौर ऐसा आया कि इस महान खिलाड़ी का आखिरी ब डा मेंच आप सब को याद होगा 1996 का क्रिकेट वर्ल्ड कप और जब ये खिलाड़ी आंखो में आंसू लिए मैदान से बाहर आ रहे थे और धीरे धीरे ये खिलाड़ी गुमनामी में कई खो गया और फिर क्रिकेट में वापसी ना कर पाए।

वहीं दूसरी तस्वीर में कांबली के दोस्त सचिन तेंदुलकर की है जो कि दुनिया में क्रिकेट खेल के भगवान कहे जाने लगे । सरुआत दोनों ने साथ की थी और टीम में भी साथ आए थे और जब कांबली का बल्ला बोल रहा था तब इनका बल्ला खामोश था पर जीवन ओर खेल में अनुशासन बनाए रखा और धीरे धीरे दुनिया के हर खेल प्रेमी के जुबान पर आज सचिन का नाम है। आज उनके लाखो खेल प्रेमी है उन्होंने जीवन में खूब ऊंचाइयां छू ई पर कभी अनुशासनहीनता का समाचार हम किसी ने नहीं पढ़ा और ना ही सुना। बस आज हजारों रन बना कर एक दोस्त दुनिया का बादशाह है तो एक दोस्त नेपथ्य में जी रहा है। 

दोस्तो जीवन में अनुशासन जरूरी है आप भले ही शिखर पर हो पर अनुशासन बनाए रखे अपने जीवन ओर कार्य के प्रति तो कभी असफलता हाथ नहीं लगेगी। 

दोनो खिलाड़ी महान है बस अनुशासन ने एक को महान और एक को कम कर दिया। 

क्रिकेट। क्रिकेट_खेल

मूंगफली की फसल और फायदे।

मूंगफली की फसल और फायदे।  मूँगफली peanut, या groundnut, वानस्पतिक नाम : Arachis hypogaea. https://youtube.com/shorts/PCXDt5vbxd0...