भाई मैच तो कांटे का होगा।भारत पाकिस्तान।
जैसा की क्रिकेट भारत के लिए एक बड़ा खेल और अब बाजार बन चुका है तो अब इस खेल में खेल के साथ साथ आक्रमकता, पैसा और गलेमर्स भी खूब जमकर देखा जा सकता है ।
जी हां दोस्तो जैसा की मेरा पसिंदा खेल भी क्रिकेट ही रहा है और वेसा ही कुछ आप के साथ भी होगा। अब में बात कर रहा हूं दो दिन पूर्व एशिया क्रिकेट कप की और उसमे होने वाले भारत पाकिस्तान मैच की।
एशिया कप करीब 1984 में प्रारम्भ हुआ था ओर इसमें 6 देश भाग लेते है जैसा कि इस कप का बुखार ही कुछ अलग किस्म का होता है क्युकी इसमें दो प्रमुख प्रतिद्वंदी भारत और पाकिस्तान आमने सामने खेलते है ओर कही बार भिडंत भी इस कप में हो चुकी है।
अब तक इस एशिया कप में 7 बार भारत और 6 बार श्री लंका कप जीत चुकी है वहीं पाकिस्तान 2011 के बाद करीब 12 साल से कप जितने के इंतजार में है ओर अबकी बार वो अभी वर्ल्ड की प्रमुख टीम बनकर खेल रही है।
भारत पाकिस्तान के मैच पर सबकी निगाह होगी और एक तरफ विराट कोहली, रोहित शर्मा है तो दूसरी तरफ बाबर आजम ओर रिजवान जैसे प्लयेर है । एक तरफ बुमराह है तो दूसरी तरफ रउफ है।
इन सब से इतर एक तरफ भारत किकेट टीम को पसंद करने वाले प्रशसंक है तो दूसरी तरफ पाकिस्तान के टीम के प्रशंसक। भाई मैच तो पूरा गजब का होगा।
एशिया कप 2010 में दो ऐसे यादगार पल जो अभी भी लोगो को याद होगा।
#गंभीर ओर #कामरान के बीच तीखी बहस।
दरअसल 2010 में पाकिस्तान ने खेलते हुए भारत को 268 का लक्ष्य दिया था ओर भारत ने उसे 7 विकेट पर 271 का लक्ष्य 49.5 ओवर में पा कर जीत गया था और उसमें गंभीर मेन ऑफ मैच रहे थे 83 बोल में 97 ठोके थे और तब ब्रेक में पाकिस्तान के विकेटकीपर कामरान अकमल के साथ गंभीर की गजब गर्मागर्म बहस हुई थी।
#हरभजन ओर #शोएब अख्तर।
इसी मैच में हरभजन ने शोएब अख्तर के 47 ओवर में उनकी गेंद पर जबरदस्त छक्का मार दिया तो दोनों के बीस बहस होने लगी ओर फिर हरभजन ने मोहमद अमीर कि गेंद पर विजय छक्का लगाया और फिर हरभजन अख्तर की तरफ देखने लगे।......
वाकई में जबरदस्त मैच था। अब शनिवार को इंतजार रहेगा। खेल भावना से खेल होगा।
#क्रिकेट #एशिया_कप #भारत #पाकिस्तान #cricket #indiavspakistan #india #AsiaCup2023 #viratkohli #rohitsharma #jadeja