गुरुवार, 25 नवंबर 2021

Crypto currency | Hindi | About Crypto | Bitcoin

करिप्टो करंसी क्या है। Crypto currency

एक ऐसी करंसी जिसे ना देखा जा सकता है ना स्पर्श किया जा सकता है, ना जेब या बक्शे में रखा जा सकता है और ना ही उस से बाजार में सब्जी तक खरीद सकते है।

करिप्टों करंसी पूरी तरह अदर्शय दुनिया का भाग है। यह कंप्यूटर पर ही चलती है इसका काम काज भी कंप्यूटर की दुनिया से ही होता हैं। पेपरलेस है।

इस करंसी का कोई माई बाप नहीं है इसकी कोई सीमा निर्धारण नहीं है इसको पूरी दुनिया में कहीं से भी ले बेच सकते है।

इसको निर्धारण करने के लिए कोई ऑथराइज्ड एक्सचेंज नहीं है।

करीप्टो करंसी का इतिहास

ये करंसी करीब 2009 में कंप्यूटर पर पहली बार ट्रेड हुई ओर सबसे पहली करेंसी बिटकॉइन थी जिसके मलिक सतोशी नकामोटो जापान के थे।

अब तक कितनी करिप्तो करंसी ट्रेड कर रही है।

अब तक पूरी दुनिया में करीब 1800 करंसी ट्रेड कर रही है। और इसमें करीब टॉप 10 करंसी है जो जायदा चलन में है। 

टॉप दस क्रिप्तो करंसी

करीपटो करंसी दस इस प्रकार है।
1. बिटकॉइन
2. इथुरम
3.बिनांस
4. टेदर
5. सोलाना
6. कारदना
7.एचआरपी
8. पल्कादोट
9.यूएसडी कॉइन्न
10.डॉजेकॉइं
ये बड़ी दस कृप्टो करंसी है जो आजकल ट्रेड कर रही है।

कैसे बनती है। करीपटों करंसी

ये जिस तरह से सोना चादी की माइनिंग होती है उसी तरह कंप्यूटर पर बड़े जटिल कोडिंग करेक इसका निर्माण होता है इसको बनाना बहुत ही मुश्किल है। और इसको कॉपी नहीं होती है। 

कैसे ट्रेड करती है और भारत में इसके प्लेटफॉर्म

ये पूरी तरह कंप्यूटर बेस है इसको कंप्यूटर पर उपलब्ध कुछ प्लेटफॉर्म के जरिए इसे खरीद बेच सकते है । सबसे पहले आप किसी प्लेट फॉर्म पर अपनी आईडी बनाएंगे फिर उस पर एक वॉलेट बनेगा उस वॉलेट में आप पैसा ट्रांसफर करेंगे और फिर आप उस प्लेटफॉर्म के जरिए कोई भी करिपटों करंसी खरीद और बेच सकते है। 

आप जो भी करंसी खरीद बेच सकते है उस पर ये प्लेटफॉर्म अपना मार्जिन लेते है। ये करंसी सीधी त्रंसाक्शन करती है जैसे ही आप कोई करंसी खरीदते है या बेचे तो वो सीधा ब्लॉक चैन टेक्नोलॉजी के जरिए वेरिफाई होकर आप के वॉलेट में आ जाती है।

भारत में इसके प्लेटफॉर्म

दोस्तों हाल ही में क्रिकेट के मैच में इन कुछ ऐप के विज्ञापन भी आते थे। इन से कुछ ऐप इस तरह से है।

1. Wazirx
2.Coinbase
3.Coinswitch
4.Binance
5.Bitbns
6.CoinDcx
7.zebpay
8.investing
9.Kuno
10.Unocoin

इस तरह करीब 30 ऐप मिल जाएंगे जो इंडिया में इस करंसी के लिए प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराते है।

भारत में इसका ट्रेडिंग

हमारे देश में इसका अभी तक कोई कोई कानूनन मान्यता नहीं मिली है ओर पूरी दुनिया में एक देश के अलावा किसी देश ने करंसी के रूप में मान्यता नहीं दी है। दो साल पहले भारत ने इस पर रोक लगाई थी पर कोर्ट ने हटा लिया था और अब तक इस पर कोई ठोस कानून नहीं बना है।

खबरों के मुताबिक करीब भारत से 10 से 15 करोड़ लोग इसमें इन्वेस्ट कर चुके है ओर उसका वॉल्यूम भी बड़ा है। इस पर कोई टैक्स भी नहीं लगता क्युकी कोई पुख्ता डाटा नहीं होता।


इस करंसी के खतरे

इस करंसी को अभी तक कोई देश ने करंसी के रूप स्वीकार नहीं किया है क्युकी इसका कोई ऑथराइज्ड एक्सचेंज और ना ही इसके कोई ऑनरशिप ले सकता है। इसका उपयोग मनी लांड्रिंग ओर अन्य गतिविधियों के लिए भी हो सकता है ऐसा खबरों में बता रहे है। इसका कोई ऑफिस नहीं होता है।

इसके भाव कैसे तय होते है

इस करंसी का भाव डिमांड अंड सप्लाई पर निर्भर करता है ये एक दिन करोड़ पति तो पल में जीरो भी कर सकती है। 

हो सकता है इसे करंसी ना पर कोई कमोडिटी के रूप में मान ले कानूनी नियमो के बाद।

इसे सिर्फ जानकारी मात्र समझे। पिछली पोस्ट जरूर पढ़े। थैंक्स

श्रवण चौहान

बुधवार, 24 नवंबर 2021

medplus helath services । IPO। Company details। hindi ।share | Market|

दोस्तों में आपको उस कंपनी के बारे में जानकारी देना चाहता हूं जिसका करीब इसी महीने मार्केट में आईपीओ आने वाला है। 

कम्पनी का रजिस्ट्रेशन,ऑफिस 

में बात कर रहा हूं मेडप्लस हैल्थ सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के बारे में। कंपनी का रजिस्ट्रेशन 2006 में किया गया था ओर इसका हेड ऑफिस हैदराबाद में आया हुआ है। कंपनी करीब 15 साल से बिजनेस कर रही है। 

कंपनी का बिजनेस

कम्पनी के बिजनेस मॉडल की बात करे तो कंपनी देश की सेकंड लार्जेस्ट रिटेल फार्मेसी चैन कंपनी है । 

कम्पनी रिटेल फार्मेसी में मेडिसिन,विटामिन,मेडिकल उपक्रम,टेस्ट किट,घर केयर और पर्सनल केयर के समान उपलब्ध करवाती है। 

कंपनी रिटेल ओर ओमनी सेवा के जरिए भी ग्राहक को अपने प्रूड्क्ट की सेवा उपलब्ध करवाती है। 

कंपनी के पास 48 स्टोर है जो हैदराबाद में है और करीब 2000 डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क है जिसमें देश के तमिल नाडु, आंध्रा प्रदेश, तेलगाना,कर्नाटका,ओड़िशा,वेस्ट बंगाल और महाराष्ट्र में इस्थित है। ये आंकड़े 31 मार्च 2021 तक के है।

कंपनी रिटेल फार्मेसी के साथ साथ ऑनलाइन ऑर्डर अपने नेटवर्क जगह तक लेती है । 

कम्पनी के फाइनेंशियल आंकड़े

कंपनी के फाइनेंशियल को देखे तो । कंपनी का राजस्व साल 20 में 2887 करोड़ और साल 21 में 3090 करोड़ दिखाया गया है।

कंपनी के प्रॉफिट में साल 20 में 1.79 करोड़ और 21 में 11.92 करोड़ दिखाया गया है।

कम्पनी के आईपीओ

कपनी का आईपीओ इसी महीने शरु होने की उम्मीद है ओर इसका इश्यू शेयर प्राइस भी तभी पता लगेगा। 
कंपनी करीब 1639 का आईपीओ लाने का प्लान किए हुए है जिसमें संभावित क्यूआईबी को 50% अलॉटमेंट, एनआईआई को 15% अलॉटमेंट और रिटेल कोटे में 35% की संभावना है। 

ये जानकारी मात्र समझें। आंकड़े पब्लिक डोमिन के हिसाब से है।

पिछली पोस्ट भी जरूर पढ़े। थैंक्स

श्रवण चौहान



मंगलवार, 23 नवंबर 2021

ये आ रहे है 6 न्यू आईपीओ। 6 New IPO | Hindi |


ये 6 कंपनियों के आईपीओ आ रहे है ।

दोस्तों इस साल एक के बाद एक न्यू आईपीओ मार्केट में आ रहे है और एक दो कंपनी के आईपीओ के अलावा सभी कंपनी के आईपीओ ने इस साल निवेशकों को एक मुस्कान या फिर यूं कहे कि अच्छा प्रॉफिट बुक करवाया है । 

अब आज कुछ ओर न्यू आईपीओ आने कि बात सामने आही है। और एक नहीं करीब 6 कंपनियों के आईपीओ बाजार में अगले महीने तक दिख जाएंगे। 

कौनसी छ कंपनी के आईपीओ आ रहे है। 

दोस्तों सेबी ने आईपीओ के लिए जमा किए ड्राफ्ट में से इन 6 कंपनियों के आईपीओ को बाजार में आने की मंजूरी दी है। 

न्यू कंपनियों के आईपीओ के नाम

दोस्तो तो इस प्रकार है ये नाम।

1. Medplus health services

2.Rategain Travel technologies

3.Purnik Builders

4.Fusion Micro Finance

5.Tracxn Technology

6.Prudent corporate Advisory Services

 ये ऊपर लिखित कंपनियों के नाम है जो अगले महीने तक मार्केट में अपने आईपीओ लेकर आ रही है। 

दोस्तो अगली पोस्ट में एक एक कंपनी के बारे में जानकारी देने की कोशिश करूंगा। 

ये मात्र जानकारी समझे। पिछली पोस्ट जरूर पढ़े। थैंक्स।

आईपीओ की लिस्टिंग धमाकेदार रही। हिंदी। शेयर मार्केट।Latent view ipo | share market| Hindi


Letent view आईपीओ ने धमाकेदार अपनी लिस्टिंग करवाई मार्केट में और इससे लोगो के चेहरे पर खुशी छा गई।  

कुछ दिनों से मार्केट का मूड खराब दिख रहा था और पेटीम आईपीओ की कमजोर लिस्टिंग के बाद लोग थोड़े निराश दिख रहे थे जो की आज लेंटेट व्यू आईपीओ ने ढाई गुना कमाई करवाकर निवेशकों के चेहरे पर मुस्कान ला दी।

लेटेंट व्यू के आईपीओ की इश्यू प्राइस जो कि 190-197 के बीस थी वो आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में 530 ओर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में 512.20 पर लिस्टिंग हुआ। करीब ढाई गुना हो गया। 

शेयर प्राइस 548 हाई ओर 461.10 लॉ के साथ 488.75 के आसपास बन्द हुआ। 

आज मार्केट भी कल के मुकाबले आज वापसी करता दिखा। 
थैंक्स
ये मात्र जानकारी के लिए है।
श्रवण चौहान

सोमवार, 22 नवंबर 2021

Why Market down yesterday। Hindi। share market। शेयर मार्केट।हिंदी।

कल क्यू मार्केट गिरा।

दोस्तों कल शेयर बाजार एक बार फिर मूड में नहीं दिखा और इस वर्ष का तीसरा बार बड़ा कमजोर दिन रहा मार्केट का। 

पिछले कुछ दिनों से मार्केट में एक कमजोरी सी आ गई है और मंदादिए हावी हो गए है। 

कल मार्केट 1170 प्वाइंट गिर कर 58 हजार पर बन्द हुआ और यही हाल निफ्टी का चल रहा है। 

आखिर क्या वजह है

दोस्तो मार्केट हमेशा इंटर्नल ओर एक्सटर्नल फैक्टर पर रिएक्शन करता है ओर आप भी अगर मार्केट को वॉच कर रहे है तो आइए जानते है इसकी कुछ मुख्य वजह।

पहला कारण

पेटिएम आईपीओ की कमजोर लिस्टिंग

दोस्तो कोरोणा काल से डिजिटल युग में बड़ा बदलाव देखा गया और सबसे ज्यादा डिजिटल त्रंसाक्शन हुए और इसमें इंडिया मार्केट में पेटियम बड़ी कम्पनी रही है। कोरोनां के बाद कुछ दूसरी कंपनियों के आईपीओ आए ओर उसमे उत्साह देखा गया और नए लोग मार्केट में जुड़ते गए। अब इस कंपनी ने आईपीओ लाया ओर देश का बड़ा आईपीओ लाया पर दिन के सरु से लोगो का मूड थोड़ा उदासीन रहा और आईपीओ की लिस्टिंग बहुत कमजोर रही जिससे की मार्केट में रिएक्शन दिखने लगा। ओर कल भी इसके शेयर गिर गए।

दूसरी वजह 
एफआईआई की बिकवाली

अगर माने तो एफआईआई ने बिक्री की है। दोस्तों बड़े विदेशी ब्रोकृगेहाउस ने भारत का आउटलुक डाउन ग्रेड करके न्यूटल या उंडर परफॉर्म रखा है जिससे एफआईआई ने बिक्री की है।

तीसरा कारण
 कृषि बिल कानून वापसी

यही है जो कि देश की राजनीति से जुड़ा है और उसे एक्सटर्नल फैक्टर मानते है ।दोस्तो कुछ दिन पूर्व मोदी जी ने कृषि कानून बिल वापसी की घोषणा से मार्केट पर असर पड़ा है।क्युकी मार्केट को उम्मीद थी कि कृषि बिल से देश में विदेश निवेश बढ़ेगा कृषि सेक्टर में पर अब इसके वापसी से असर दिख रहा है।

कल कोंसे सेक्टर में कमी और तेजी रही।

दोस्तो कल करीब करीब सभी सेक्टर पर असर रहा सिर्फ टेलीकॉम ओर मेटल के अलावा। 

कमजोर सेक्टर में अगर देखने जाए तो रियल्टी,एनर्जी,ऑयल,ऑटो, फाइनेंस, हेल्थकेयर, आईटी और पावर सेक्टर में कमजोरी दिखी।

ऐसे 355 स्क्रिप्स ऐसी थी जो इस वर्ष के नीचे पायदान पर थी।

आप को जानकारी कैसी लगी अपना जवाब कमेंट के माध्यम से जरूर देवे। थैंक्स


ये मात्र जानकारी है।

श्रवण चौहान

पिछली पोस्ट पढ़े।
http://letstalk010.blogspot.com/2021/11/why-market-down-yesterday-hindi-share.html

Go color IPO Details GMP। Today Go color GMP। Hindi । हिंदी

Go color GMP

अभी हाल गो कलर्स का gmp देखे तो #470 के आस पास बता रहे जो कि कल से कम दिखा रहा है। 

ताजा आईपीओ जो चल रहा है वो है गो कलर्स का है और आज उसका लास्ट डेट है । 

गो कलर्स का आईपीओ 17 नवंबर को प्रारंभ हुआ था और आज उसका लास्ट तारीख है। गो कलर्स एक ब्रांड नेम है जो कि कंपनी नाम "गो फैशन इंडिया लिमिटेड के नाम से है जो वर्ष 2010 में प्रारंभ हुई थी। इसके प्रमोटर श्री प्रकाश कुमार सरावगी,गौतम सरावगी, राहुल सरावगी, पी के एस, वी के एस फैमिली ट्रस्ट है। कंपनी का हेड ऑफिस चेन्नई में स्तिथ है। 

कंपनी भारत की सबसे बड़ी एक मात्र कंपनी है जो महिलाओ के बॉटम वियर प्रुडक्ट बनाती है। उसके पास कई रंगों में कई डिजाइन के परिधान मिल जाएंगे। 

कंपनी गो कलर्स ब्रांड से जानी जाती है और ये डिजाइन, डेवलपमेंट,सोर्चिंग,मार्केटिंग और रिटेल बिक्री करती है। इसके करीब 23 राज्यो मे 450 एक्सक्लूसिव ब्रांड स्टोर है। 

कंपनी के डिस्ट्रीब्यूशन चैनल में रिलायंस रिटेल,सेंट्रल, अनलिमिटेड और स्पेंसर जैसे नाम शामिल है ।

कंपनी ऑनलाइन सेल भी करती है।

Go color IPO Details
गो कलर्स आईपीओ डिटेल्स

कंपनी का आईपीओ 17 को शारू होकर आज 22 नवम्बर लास्ट तारीख है।शेयर कीमत 650-690 रखी गई है जिसमें एक लोट में 21 शेयर होंगे।  कंपनी के आईपीओ की साइज 1013.61 करोड़ है । 

कंपनी के आईपीओ का सब्सक्रिप्शन आज तक करीब टोटल 135.28 टाइम्स जिसमें रिटेल का 48.73 टाइम्स हो गया है । 

कंपनी शेयर अलॉटमेंट 25 नवम्बर और लिस्टिंग डेट 30 नवम्बर संभावित हो सकती है।

ये सिर्फ जानकारी मात्र समझें। थैंक्स

श्रवण चौहान।

रविवार, 16 अगस्त 2020

#मुठ्ठी #भर #बाजरे #के #लिए #में #हिंदुस्तान #की #सलतनत #खो #बैठता-- बाजरा

 #मुठ्ठी #भर #बाजरे #के #लिए #में #हिंदुस्तान #की #सलतनत #खो #बैठता


ये वाक्य उस वक़्त दिल्ली के बादशाह शेरशाह सुरी के मुंह से निकले थे जब वो भीषण युद्ध से हार कर निकला था,


जी हां ये बाजरा जिसने हमारी कहीं पीढ़ियों को संभाल कर रखा दैनिक जीवन उपयोगी भोजन में काम आने वाला बाजरा दरअसल भारत और अफ्रीका में पाया जाता है इसकी उत्पति करीब 2000 ईसा पूर्व की बताए गई है.


बाजरा एक ऐसी फसल है जिसके लिए ज्यादा अच्छी भूमि ओर पानी की जरूरत नहीं होती है इसके लिए मानसून का समय उपयोगी होता है और वैसे इसे पानी देकर भी पकाया जा सकता है.


बाजरा कम पानी ओर उच्च तापमान में ओर कम समय में,कम खर्चे में फसल पक जाती है,ये राजस्थान में सबसे ज्यादा ओर विशेषकर जालोर,बाड़मेर,जैसलमेर ओर थोड़ी थोड़ी राजस्थान के हर भाग ओर गुजरात में होती है

ये फसल ही हमारे जीवन जीने का आधार था उसका उपयोग खाने और जरूरी काम के लिए उसको बेच कर जो पैसा आता था उस से काम चलता था.


बाजरा का खाने के साथ साथ पशु चारा ओर बीयर बनाने के काम आता है इसमें फाइबर ओर एनर्जी विटामिन होते है जो बहुत काम आते है ये महिलाओ में खून की कमी को पूरा करता है ओर भी इसके बहुत फायदे है.


आजकल हमारा क्षेत्र नेहरी होने के कारण बाजरा की बुवाई कम होने लगी है ओर लोगो के भोजन में बाजरे की जगह गेंहू ने ले ली है वर्ना एक वक़्त था ' फाफरे तो मेहमान आते तब बनते थे ' ,

नवी पिडी भी आजकल बाजरे का भोजन कम करने लगा है अक्सर पाचन शक्ति का बहाना बनाते है पर ये पाचन शक्ति बढ़ाने में मददगार है.

हमेशा बाजरी के साथ साथ घी, गावरफली की सब्जी,प्याज,दही, गुड़ हो तो आप जमकर इसका लुफ्त उठाते होंगे 

अब धीरे धीरे बाजरे की उपयोगिता बढ रही है लिहाजा इसके एक्सपोर्ट का ऑप्शन भी खुला है जो बन्धु एग्रो बिजनेस में है..


वंदन इस बाजरी को जिसने हमारी कहीं पीढ़ियों को संभाला 👍👍

 #बाजरी #फसल #फायदे #सांचौर #जालोर #राजस्थान #एग्रो #बिजनेस #बीयर #आयरन

शनिवार, 11 जुलाई 2020

चल हट कोरोना... हम हिम्मत नही हारते 😁


भगवान श्री कृष्ण ने कहा है ... 
व्यर्थ की चिंता ना करे आप को कर्म करना है और उसके लिए आप जरीया है जो इस दुनिया मे आये हो. आजकल कुछ ऐसे ही विचार और मैसेज आप के दिमाग में और हम सब के दिमाग मे चलते हैं और इस तरह के मैसेज ही हम को जीवन मे आ रही विपरीत हालातो से लड़ने और संबल होने का साहस देते है.                           
इस वर्ष के प्रारम्भ मे ही एक बिमारी धिरे धिरे फड़फड़ाने लगी थी और उसका मुख्य केन्द्र बिन्दु हमारे एशिया के एक देश जो विस्तारवाद को बढाने के लिए जाना जाता है और इसका नाम है चीन.
यह बिमारी हमारे देश मे मार्च के अन्त होते होते मुख्य खबर और विषय बन गया और तेज रफ्तार से चल रहा यह देश और हमारी जिन्दगी ने अचानक हैवी ब्रेक लगा दिये.
उस वक्त कुछ समझ नही आया क्या हो रहा है किधर जाये, कैसे जाये, कब जाये, जाना चाहे तो कैसे जाहे यह ही सवाल दिमाग मे दौड़ रहे थे.
जो कोई भी जहां था उधर ही कैद हो गया बड़ी विकट भय उतपन्न हो गया था धिरे धिरे वक्त बिता और कुछ हालात बदले, लोग अपने गंतव्य जगह पहूंच गये पर बिमारी ने अपने डरावने वाले आकड़ें बढा दिये थे और बस रहे हैं.
अब करीब चार पांच महीने  होने को आया लोकडाउन का अनलोक हो गया पर ट्रेन पटरी पर चढने मे देर ले रही है.
अब सुबह से शाम इस बात का डर और चिंता रहती है की कैसे चलेगा घर, कैसे करेगें काम इस तरह के सवाल भी हर किसी के दिमाग मे चल रहे हैं क्युकी उघोग धन्धे रफ्तार नही पकड़े हैं, बिमारी का डर ऐसे ही बना हुआ है और उपर से इनकम बदं है.
किसी की इनकम बंद हो गयी है तो किसी की कम हो गयी हैं और किसी की कब बंद हो जाये कह नही सकते पर जीवन का मंथन जरूर चल रहा है.
दोस्तो जीवन मे समस्या तो है इनकम कम या हो भी नही रही है , पर एक हथियार आप के पास है जो उन सब बातों पर भारी पड़ेगा और वो आत्मबल, आप का विश्वास, भगवान मे विश्वास और विपरीत हालातो मे जीने का तरीका अगर यह सब आप के पास है, आप के पास है, जरूरत है बस उसके उपर जमी धुल को साफ करे और कहीये मे आने वाली हर मुशकिलो का सामना करने के लिए तैयार हूं, मे भागीरथी पुत्र हूं जो चौदह वर्ष तक कड़ी भक्ति कर सकता हूं, मे राम पुत्र हूं जो सुख की जिन्दंगी छोड़ कठिन जीवन जी सकता हूं.
फिर मे हार कैसे मान लूं आने वाली समस्या से लड़ने के लिए ही तो जीना है.
जीवन जीने के जिन आवश्यक चीजो की जरूरत होती है वो पैसो से खरीदनी पड़े उसका इन्तजाम आप कर सकते हैं और हमारे तो लोकजीवन मे बचत का महत्व हमेशा बताया गया है की जो बचत करेगा वो मौज करेगा.
हम कितना कमा रहे हैं वो महत्व नही रखता बल्कि महत्व यह  रखता है की हम कितना बचा रहे हैं. इस बचत विधा की कला घर चलाने वाली गृहणी पर निर्भर करती है की कैसे जीवन चलाना है और विपरीत हालात मे गृहणी आप को इसी बचत के कारण समस्या से लड़ने मे सहयोग करती हैं.
आदमी जरूर कैसे भी करके कमाने का प्रयास करेगा इन हालात मे पर उस बोझ को कम करने का काम एक गृहणी ही कर सकती है,इस वक्त मे आदमी को हिम्मत कोई बधां सके तो वो गृहणी ही है.
गृहणी कम साधन मे भी घर चला लेगी बस आप को हिम्मत नही हारनी है.
वक्त तो अवश्य बदलेगा, आज रात है तो दिन जरूर होगा वर्ना यह दुनिया की  रीत ही खत्म हो जायेगी. इसलिए दोस्तो अभी क्या हो रहा है और क्या होगा उस पर चिंता ना करे यह आप के साथ नही पुरे जहां मे हो रहा है आप एक अकेले पर संकट नही यह हम सब पर है. बस इस वक्त इस बिमारी को कैसे दुर रखे उस पर जरूर विचार करे. सावधानी और सावचेती ही बचाव होगा.
हम भारतवासी कभी हिम्मत नही हारते..
जरा हंस लो और हर फिक्र को धुएं में  उड़ा लो...😁
श्रवण चौहान
वक्त मिले तो ब्लोग पर नजर मार लो 😁
www.aajkibat20.blogspot.com

मूंगफली की फसल और फायदे।

मूंगफली की फसल और फायदे।  मूँगफली peanut, या groundnut, वानस्पतिक नाम : Arachis hypogaea. https://youtube.com/shorts/PCXDt5vbxd0...